Mukesh Ambani Car Collection: मुकेश अंबानी, जो भारत के सबसे बड़े व्यवसायियों में से एक हैं, का कारोबार देश के साथ-साथ विदेशों में भी फैला हुआ है। वह हाल ही में भारत के सबसे अमीर व्यक्ति थे। लेकिन अब उनकी जगह गौतम अडानी ने ले ली है और वह अब देश के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं। बड़े बिजनेस के साथ-साथ उन्हें महंगी गाड़ियों का भी शौक है। उनके पास लग्जरी कारों का बड़ा कलेक्शन है।
Mukesh Ambani Car Collection: मुकेश अंबानी, जो भारत के सबसे बड़े व्यवसायियों में से एक हैं, का कारोबार देश के साथ-साथ विदेशों में भी फैला हुआ है। वह हाल ही में भारत के सबसे अमीर व्यक्ति थे। लेकिन अब उनकी जगह गौतम अडानी ने ले ली है और वह अब देश के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं। बड़े बिजनेस के साथ-साथ उन्हें महंगी गाड़ियों का भी शौक है। उनके पास लग्जरी कारों का बड़ा कलेक्शन है। जिसके पास कई महंगी कारें हैं। आज हम आपको मुकेश अंबानी की 5 सबसे महंगी कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, आइए जानते हैं कौन सी हैं ये कारें…
Rolls-Royce Cullinan : रोल्स रॉयस कलिनन
मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली सबसे महंगी कारों की सूची में रोल्स रॉयस कलिनन सबसे ऊपर है। जो उन्हें बेहद पसंद है। इस कार की कीमत करीब 13 करोड़ रुपए है। उन्होंने यह कार पिछले साल की शुरुआत में खरीदी थी।
Rolls-Royce Phantom Drophead Coupe : रोल्स-रॉयस फैंटम ड्रॉपहेड कूप
मुकेश अंबानी की कार लिस्ट में दूसरी सबसे महंगी कार Rolls Royce Phantom Drophead Coupe है, जिसे उन्होंने काफी समय पहले खरीदा था। इस कार की कीमत करीब 13 करोड़ रुपए है। कई खूबियों के साथ यह कार शानदार लुक देती है।
मर्सिडीज-मेबैक बेंज S660 गार्ड
मुकेश अंबानी की महंगी और शानदार कारों की लिस्ट में एक बेहद लग्जरी कार Mercedes Maybach Benz S660 Guard भी शामिल है। उनकी कार की बाजार कीमत 10 करोड़ से भी ज्यादा है।
BMW 760 Li High Security
सबसे सुरक्षित कारों के तौर पर मुकेश अंबानी के पास कई बुलेटप्रूफ कारें भी हैं। इसके साथ BMW 760Li सिक्युरिटी (आर्मर्ड) कार भी मिलती है। यह बुलेटप्रूफ कार है। इस कार की बाजार कीमत करीब 8.50 करोड़ रुपये है।
Ferrari SF90 Stradale
मुकेश अंबानी की पांचवीं सबसे महंगी कार फरारी एसएफ90 स्ट्राडेल है। यह एक हाइब्रिड स्पोर्ट्स मॉडल है, जिसे उन्होंने 2019 में खरीदा था। यह फरारी की पहली हाईब्रिड कार है। इस कार की बाजार कीमत करीब 7.50 करोड़ रुपये है।