
NBE FET Result 2022 Declared: NBE FET परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडिकल साइंसेज ने NBE FET परीक्षा परिणाम 2022 घोषित कर दिया है।
NBE FET Result 2022 Declared: NBE FET परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडिकल साइंसेज ने NBE FET परीक्षा परिणाम 2022 घोषित कर दिया है। उम्मीदवार जो फैलोशिप प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम एनबीई की आधिकारिक साइट natboard.edu.in पर देख सकते हैं। साथ ही, उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक और स्टेप्स की मदद से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
FET-2022 के परिणाम के साथ योग्यता सूची को nbe.edu.in सहित NBEMS की वेबसाइटों पर देखा जा सकता है। बोर्ड ने आधिकारिक अधिसूचना में FET-2022 में फेलोशिप कोर्स/क्लब्ड ग्रुप वार कट-ऑफ स्कोर 50वें पर्सेंटाइल में जारी किया है। उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड 15 मार्च 2023 या उसके बाद आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार किसी भी प्रश्न के लिए एनबीईएमएस से 011-45593000 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह परीक्षा क्यों आयोजित की जाती है?
NBE FET एक प्रतियोगी परीक्षा है जो मास्टर्स इन मेडिसिन (MD/MS) करने के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करती है। यह परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) द्वारा आयोजित की जाती है। NBE FET परीक्षा उम्मीदवारों के ज्ञान, कौशल और योग्यता का परीक्षण करती है, जिसमें चिकित्सा विषय शामिल हैं। एनबीई एफईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को एमबीबीएस डिग्री और स्थायी चिकित्सा पंजीकरण प्रमाणपत्र की आवश्यकता होती है।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले सभी उम्मीदवार एनबीई एफईटी की आधिकारिक साइट natboard.edu.in पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होम पेज पर उपलब्ध NBE FET Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- फिर एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां रिजल्ट चेक करने का लिंक उपलब्ध होगा।
- अब उम्मीदवार लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- उसके बाद उम्मीदवार का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अब उम्मीदवार परिणाम की जांच करें और पेज को डाउनलोड करें।
- इसके बाद उम्मीदवारों को आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखनी चाहिए।