CBSE Exam Dates: सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल घोषित कर दिया है। ये परीक्षाएं 15 फरवरी 2023 से शुरू होंगी।
CBSE Exam Dates: सीबीएसई ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाओं के लिए समय सारिणी जारी कर दी है। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षा 21 मार्च 2023 और 12वीं की परीक्षा 5 अप्रैल 2023 को संपन्न होगी। 10वीं और 12वीं की परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होकर दोपहर 1.30 बजे खत्म होगी। प्रायोगिक परीक्षा 2 जनवरी से 14 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। छात्र cbse.gov.in पर जाकर परीक्षा का टाइम टेबल चेक कर सकते हैं।
सीबीएसई कक्षा 10 परीक्षा समय सारणी
अंग्रेजी- 27 फरवरी 2023
विज्ञान- 4 मार्च 2023
सामाजिक विज्ञान- 15 मार्च 2023
हिन्दी- ए/बी- 17 मार्च 2023
गणित बेसिक / स्टैंडर्ड – 21 मार्च 2023




सीबीएसई ने कहा कि 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा।