FIFA World Cup 2022 winner Argentina got Rs 347 crore : फीफा विश्व कप 2022 की विजेता अर्जेंटीना टीम को 347 करोड़ रुपये मिले हैं, जबकि इस टूर्नामेंट में अपने सभी मैच हारने वाली टीम को भी 74 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया गया।
FIFA World Cup 2022 winner Argentina got Rs 347 crore : फीफा विश्व कप 2022 का फाइनल अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेला गया। यह मैच जीतने के साथ ही अर्जेंटीना ने तीसरी बार विश्व चैंपियन बनने का अभूतपूर्व गौरव प्राप्त कर लिया। एक्सट्रा टाइम तक यह मैच 3-3 की बराबरी पर रहा था और पेनल्टी शूटआउट में मैच का परिणाम निकल पाया।
अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2 से हराकर खिताब पर अपना कब्जा कर लिया। इसके साथ ही चैंपियन अर्जेंटीना टीम को 347 करोड़ रुपये पुरस्कार (FIFA World Cup 2022 winner Argentina got Rs 347 crore) के रूप में मिले। आपको बता दें यहां हारने वाली फ्रांस की टीम भी 248 करोड़ प्राप्त हुए। फाइनल मैच खेलने वाली अर्जेंटीना और फ्रांस की टीम को कुल 595 करोड़ रुपये दिए गये।
विगत वर्ष की उपविजेता क्रोएशिया की टीम इस वर्ष तीसरे स्थान पर रही और इस टीम को भी 223 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। वहीं, फर्स्ट टाइम सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली मोरक्को की टीम चौथे स्थान पर रही और इस टीम को भी 206 करोड़ रुपये दिए गये।
ब्राजील, नीदरलैंड, पुर्तगाल, इंग्लैंड ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। इन चारों टीमों को भी 140 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। अमेरिका, सेनेगल, ऑस्ट्रेलिया, पोलैंड, स्पेन, जापान, स्विट्जरलैंड, दक्षिण कोरिया की टीमें अंतिम 16 में पराजित होकर बाहर हो गयीं थी। इन सभी टीमों को भी 107 करोड़ रुपये पुरस्कार के रूप में दिए गए। ग्रुप स्टेज में ही हारकर बाहर होने वाली कतर, इक्वाडोर, वेल्स, ईरान, मैक्सिको, सऊदी अरब, डेनमार्क, ट्यूनीशिया, कनाडा, बेल्जियम, जर्मनी, कोस्टा रिका, सर्बिया, कैमरून, घाना, उरुग्वे की टीमों को भी 75 करोड़ रुपये का पुरस्कार प्राप्त हुआ।
आपको बता दें फीफा विश्व कप में अपने सभी मैच हारने वाली टीम भी आईपीएल चैंपियन से तीन गुना से अधिक पुरस्कार मनी लेकर विदा हुई। मेजबान कतर की टीम इस विश्व कप में अपने सभी मैच हार गयी थी। इसके बावजूद भी इस टीम को 75 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। फीफा की कुल पुरस्कार राशि लगभग 3640 करोड़ रुपये है। पिछले विश्व कप की तुलना में इसमें 330 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है।
टीम | इनामी राशि | स्थान |
अर्जेंटीना | 347 करोड़ रुपये | विजेता |
फ्रांस | 248 करोड़ रुपये | उपविजेता |
क्रोएशिया | 223 करोड़ रुपये | तीसरा स्थान |
मोरक्को | 206 करोड़ रुपये | चौथा स्थान |
ब्राजील, नीदरलैंड, पुर्तगाल, इंग्लैंड | 140 करोड़ रुपये | क्वार्टर फाइनल |
अमेरिका, सेनेगल, ऑस्ट्रेलिया, पोलैंड, स्पेन, जापान, स्विट्जरलैंड, दक्षिण कोरिया | 107 करोड़ रुपये | अंतिम-16 |
कतर, इक्वाडोर, वेल्स, ईरान, मैक्सिको, सऊदी अरब, डेनमार्क, ट्यूनीशिया, कनाडा, बेल्जियम, जर्मनी, कोस्टा रिका, सर्बिया, कैमरून, घाना, उरुग्वे | 75 करोड़ रुपये | ग्रुप स्टेज |