Uttar Pradesh By Election Result 2022 Live Updates: हाई-प्रोफाइल मैनपुरी लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई है। मैनपुरी से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सपा की प्रत्याशी हैं, तो वहीँ बीजेपी ने रघुराज सिंह शाक्य को मैदान में उतारा है.
Uttar Pradesh By Election Result 2022 Live Updates: उत्तर प्रदेश की हाई-प्रोफाइल मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर और खतौली विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के लिए गुरुवार (8 दिसंबर, 2022) को वोटों की गिनती की जाएगी। तीनों जगहों पर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी और उसकी सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के बीच सीधी लड़ाई है।
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण मैनपुरी सीट पर उपचुनाव जरूरी था, जबकि रामपुर सदर सीट सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की अयोग्यता के कारण खाली हुई थी। खतौली में, भाजपा के विक्रम सिंह सैनी को 2013 के दंगों के एक मामले में जिला अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने और दो साल के कारावास की सजा के बाद विधानसभा से अयोग्य ठहराए जाने के कारण उपचुनाव की आवश्यकता थी।
मुलायम सिंह यादव की बड़ी बहू और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव यादव मैनपुरी से सपा की उम्मीदवार हैं। दूसरी ओर, भाजपा ने मुलायम के भाई शिवपाल सिंह यादव के नजदीकी रघुराज सिंह शाक्य को मैदान में उतारा है।
रामपुर सदर में, आजम खान के करीबी असीम राजा चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि खतौली में, जो 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों का केंद्र था, भाजपा ने विक्रम सिंह सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को मैदान में उतार कर इस सीट पर कब्जा बनाए रखने की कोशिश कर रही है
चार अन्य विधानसभा क्षेत्रों- ओडिशा के पदमपुर, राजस्थान के सरदारशहर, बिहार के कुरहानी और छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में होने वाले उपचुनाव के लिए भी गुरुवार को मतगणना होगी. अंतिम परिणाम, जो गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना के साथ चल रहे हैं, गुरुवार शाम तक घोषित किए जाने की संभावना है।